{"_id":"5c5da7a0bdec2232285b0b24","slug":"conflicts-within-the-party-of-the-statement-of-the-woman-congress-president-sushmita-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर बयान को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव का पार्टी के भीतर विरोध ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन तलाक पर बयान को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव का पार्टी के भीतर विरोध
Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
सुष्मिता देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के अधिवेशन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के बयान को लेकर पार्टी उनके कहे शब्दों के मायने-मतलब स्पष्ट कर रही है। वहीं पार्टी के भीतर महिला नेता उनके बयान से सहमत नहीं हैं। उत्तराखंड की पूर्व मंत्री और विपक्ष की नेता इंदिरा ह्दयेश ने सुष्मिता देव के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये पार्टी हाईकमान की लाइन नहीं है।
विज्ञापन
मैं उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखती हूं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की वजह से मुस्लिम महिलाओं का शोषण होता है। पार्टी इस कुरीति के खिलाफ है। सरकार आने पर इसके वैकल्पिक रास्ते निकाले जा सकते हैं लेकिन तीन तलाक कतई महिलाओं के हक में नहीं है। इंदिरा ह्दयेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ शनिवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आई हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुष्मिता देव के बयान पर स्पष्ट किया कि पार्टी ने बार बार विभिन्न मंचों और संसद के पटल पर भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले स्वागत किया है और तीन तलाक को गलत ठहराया है। हमारा मानना है कि सरकार जो काननू लेकर आई है उसमें संशोधन हो।
विज्ञापन
क्योंकि जब तलाक लेने वाले पति को जेल भेज दिया जाएगा तो उसकी पत्नी और उससे पैदा बच्चों का भरण पोषण कौन करेगा। हमारा मत है कि कानून में संशोधन हो ताकि पति की साझी और व्यक्तिगत संपत्ति से तलाकशुदा महिला को गुजारा भत्ता मिले। उनका कहना है सुष्मिता देव ने भी यही बात कही थी जिसे समझने में चूक हुई है।