फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conflicts between Indian and Chinese Army, dispute resolved after Brigadier level flag meeting

लद्दाख: भारत और चीनी सेना के बीच झड़प, तनाव के बाद अतिरिक्त फोर्स तैनात

Thu, 12 Sep 2019 07:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 12 Sep 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Conflicts between Indian and Chinese Army, dispute resolved after Brigadier level flag meeting
India China

भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग झील के पास धक्का-मुक्की हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 134 किलोमीटर में फैली पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच धक्कामुक्की शुरू हुई। इस झील का दो तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है क्योंकि इसका फैलाव लद्दाख से लेकर तिब्बत तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


जब भारतीय सैनिक अपने इलाके में गश्त पर थे तब उनका सामना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ। भारतीय सैनिकों ने उनकी उपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की हुई। तनाव इतना बढ़ गया कि भारत और चीन ने उस क्षेत्र में अपने अतिरिक्त सैन्यबलों को तैनात कर दिया। बुधवार शाम तक दोनों तरफ सुरक्षबल एक दूसरे के सामने खड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच  ब्रिगेडियर-रैंक की फ्लैग मीटिंग को आयोजित किया गया। इस मीटिंग में पहले से स्थापित द्विपक्षीय तंत्र के अनुसार तनाव को कम करने के लिए सहमति व्यक्त की गई।


बता दें कि भारतीय सेना और वायुसेना अक्तूबर महीने में अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में एक संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस युद्धाभ्यास में लगभग 5000 जवान हिस्सा लेंगे। इस युद्धाभ्यास का आयोजन चीन के साथ पर्वतीय क्षेत्र में युद्ध के दौरान 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed