बंगलूरू: आयकर छापे के बाद कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कंपनी पर बार-बार पड़ रही थी रेड
बंगलूरू में रियल एस्टेट फर्म कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन सी जे रॉय ने शुक्रवार दोपहर को खुद को गोली मार ली। पिछले तीन दिनों से उनके यहां आयकर विभाग की तलाशी चल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे रॉय ने आत्महत्या कर ली है। माना जा रहा है कि वह बार-बार पड़ रहे आयकर विभाग के छापों से परेशान थे। रॉय शुक्रवार को बंगलूरू में अपने कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस आयुक्त के अनुसार, सीजे रॉय को शहर के रिचमंड सर्कल के पास स्थित अपने कार्यालय में गोली लगने की खबर आई। गोली उनके लाइसेंसी हथियार से चली है। आशंका है कि उन्होंने खुद ही गोली मारी है। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही कार्यालय के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और रॉय को खून से लथपथ हालत में पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ही आयकर विभाग ने रॉय से जुड़े ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच कर रही है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Body of Confident Group owner CJ Roy being taken to Bowring and Lady Curzon Hospitalविज्ञापन विज्ञापन
Bengaluru City Police Commissioner Seemanth Kumar Singh said, "An incident occurred today within the limits of Ashok Nagar police station, where the chairman of… https://t.co/7IYilupJRe pic.twitter.com/LL8l60lBTI— ANI (@ANI) January 30, 2026
बिग बॉस शो को दिए थे 50 लाख
कॉन्फिडेंट ग्रुप को चलाने के अलावा, उन्होंने कई सामाजिक कार्यों और मनोरंजन जगत में भी बड़ा योगदान दिया है। पिछले सीजन, यानी बिग बॉस कन्नड़-11 के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये देकर सुर्खियां बटोरी थीं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाल ही में सीजे रॉय पर कई बार आयकर विभाग ने छापा मारा था।
केरल के रहने वाले रॉय अपनी महंगी गाड़ियों के कलेक्शन के लिए जाने जाते थे। हालांकि, उनका पहला प्यार उनकी मारुति-800 थी, जिसे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में खरीदा था। सूत्रों ने बताया कि वह अक्सर कहते थे कि यह कार उन्हें जमीन से जोड़े रखती है। रॉय अपनी समाज सेवा के लिए भी जाने जाते थे। इसके अलावा, उन्होंने चार मलयालम फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं।