फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint filed against Uddhav thackeray for cheating with voters in Aurangabad

उद्धव ठाकरे के खिलाफ मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाकर दिया धोखा

Thu, 21 Nov 2019 09:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Nov 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Uddhav thackeray for cheating with voters in Aurangabad
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और दो अन्य नेताओं के खिलाफ  'धोखाधड़ी' की शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने और चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मतदाताओं के साथ धोखा है।

विज्ञापन

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उद्धव ठाकरे और पार्टी के दो अन्य नेताओं के खिलाफ औरंगाबाद जिले के बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में बुधवार को लिखित आवेदन दिया गया है। शिकायतकर्ता का नाम रत्नाकर चौरे है जो की भाजपा समर्थक है। उन्होंने का कि हमने आवेदन प्राप्त कर लिया है और इसे विशेष शाखा को भेज दिया है।

विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उद्धव ठाकरे, नव-निर्वाचित शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल (औरंगाबाद सेंट्रल) और पार्टी के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने हिंदुत्व की रक्षा के नाम पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौरे ने कहा कि राज्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन को सत्ता में लाने के उद्देश्य से, निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा समर्थकों ने भी जायसवाल को वोट दिया, जिसके बाद वह जीत गए। परिणाम के बाद, शिवसेना ने भाजपा के साथ संबंध तोड़ दिए और अपने चुनाव पूर्व सहयोगी के साथ सरकार नहीं बनाई।


शिकायतकर्ता चौरे का कहना है कि, उन्होंने शिवसेना की चाल से धोखा महसूस किया क्योंकि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दिया था। इसलिए  उसने बेगमपुरा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और ठाकरे और दो अन्य नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।


चौरे ने कहा कि वह चुनाव आयोग को भी एक पत्र लिखेंगे, जिसमें जायसवाल के पक्ष में अपना वोट वापस लेने और विधायक का चुनाव रद्द करने की मांग करेंगे। भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद, शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के पास पहुंच गई है, जिसके खिलाफ उसने वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए पिछले महीने का चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed