फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Competition Commission of India : Order for investigation against Swiggy Zomato, report to be given in 60 days, received many complaints including taking unreasonable price

प्रतिस्पर्धा आयोग : स्विगी-जोमैटो के खिलाफ जांच के आदेश, 60 दिन में देनी होगी रिपोर्ट, अनुचित कीमत लेने समेत कई शिकायतें मिलीं

Wed, 06 Apr 2022 05:36 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Apr 2022 05:36 AM IST
सार

जोमैटो का कहना है कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने प्रथम दृष्टया कमीशन लेने की हमारी स्वतंत्रता या सेवाओं में कोई कमी नहीं माना है। आयोग रेस्तरां साझेदारों के शेयर बाजार में तरजीही सूचीबद्धता और कीमत समानता जैसे मामलों की जांच करना चाहता है। हम आयोग को जांच में पूरी मदद करेंगे। जोमैटो के खिलाफ कथित अनुचित कारोबारी आचरण के खिलाफ सीसीआई की जांच के आदेश देने के बाद मंगलवार को कंपनी का शेयर तीन फीसदी गिर गया।

विज्ञापन
Competition Commission of India :  Order for investigation against Swiggy Zomato, report to be given in 60 days, received many complaints including taking unreasonable price
सांकेतिक - फोटो : PTI

विस्तार

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ऑनलाइन खाना मुहैया कराने वाले जोमैटो और स्विगी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। सांविधानिक संस्था सीसीआई ने यह आदेश भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) की पिछले साल की सूचना के आधार पर दिया है। रेस्तरां संघ ने इस जांच के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि इस आदेश से देश के बाकी रेस्तरां को समान अवसर मिलेगा। इस मामले में आयोग की जांच शाखा 60 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा आयोग ने रेस्तरां के साझेदारों जोमैटो और स्विगी के खिलाफ तटस्थता, कथित अनुचित कीमत लेने और अन्य मुद्दों पर जांच शुरू की है। एनआरएआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह जांच के आदेश से बेहद खुश है। उसने कहा कि सीसीआई ने हमारी जानकारी को सही माना है, जिसमें रेस्तरां उद्योग की चिंता को उचित मानते हुए उस पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा आयोग का कहना है कि एनआरएआई इस खानपान समूह और संबद्ध सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर पिछले कुछ सालों से काम कर रहा है, ताकि इस उद्योग की समस्या को दूर किया जा सके। इसकी समस्या कोरोना महामारी के दौरान काफी बढ़ गई थी, जब रेस्तरां और बड़े पैमाने पर व्यावसायिक रसोइयों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया था और जोमैटो और स्विगी जैसे साझेदारों पर उनकी निर्भरता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जोमैटो का कहना है कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने प्रथम दृष्टया कमीशन लेने की हमारी स्वतंत्रता या सेवाओं में कोई कमी नहीं माना है। आयोग रेस्तरां साझेदारों के शेयर बाजार में तरजीही सूचीबद्धता और कीमत समानता जैसे मामलों की जांच करना चाहता है। हम आयोग को जांच में पूरी मदद करेंगे।


जोमैटो का शेयर 3 फीसदी गिरा
जोमैटो के खिलाफ कथित अनुचित कारोबारी आचरण के खिलाफ सीसीआई की जांच के आदेश देने के बाद मंगलवार को कंपनी का शेयर तीन फीसदी गिर गया। प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोमवार को इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।

Competition Commission of India : Order for investigation against Swiggy Zomato, report to be given in 60 days, received many complaints including taking unreasonable price
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed