{"_id":"61e032b0cd96564abf7626d7","slug":"compensation-announced-for-the-families-of-those-who-lost-their-lives-in-train-accidents-indian-railway-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident Compensation: ट्रेन हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान, रेलवे ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident Compensation: ट्रेन हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान, रेलवे ने दी जानकारी
Thu, 13 Jan 2022 07:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:39 PM IST
सार
Guwahati-Bikaner Express Train accident: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। इसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और करीब 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : twitter@RailMinIndia
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 45 से ज्यादा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस बीच रेलवे ने हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का एलान भी कर दिया है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, मृतकों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है। मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। मौके पर बचाव टीम के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं। भारतीय रेलवे ने राहत राशी की घोषणा की है। मैं कल सुबह मौके पर जाकर जायजा लूंगा। दुर्घटना की गहराई से और हर पहलू पर जांच होगी।
जारी किए गए कुछ हेल्पलाइन नंबर
1. पटना जंक्शन - 9341506016
2. पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.- 7388898100
3. दानापुर- 7759070004
4. सोनपुर- 9771429999