{"_id":"5f1344308ebc3e9f715810f7","slug":"community-spread-has-started-and-the-situation-is-bad-ima-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19:आईएमए ने कहा-देश में सामुदायिक प्रसार शुरू, स्थिति बहुत खराब, गांवों-कस्बों में संक्रमण रोकना आसान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19:आईएमए ने कहा-देश में सामुदायिक प्रसार शुरू, स्थिति बहुत खराब, गांवों-कस्बों में संक्रमण रोकना आसान नहीं
Sun, 19 Jul 2020 12:19 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का मानना है कि देश में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड (सामुदायिक प्रसार) शुरू हो गया है और स्थिति बहुत खराब है। हालांकि, सरकार सामुदायिक प्रसार से इनकार करती रही है। आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीके मोंगा ने कहा, संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोज 30 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। यह अच्छी स्थिति नहीं है।
डॉ. मोंगा ने कहा, इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन अब यह ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। यह खतरनाक संकेत है, जो सामुदायिक प्रसार को दर्शाता है। महामारी के छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में फैलने पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा, हम इसे दिल्ली में रोकने में सक्षम थे, लेकिन यह महाराष्ट्र, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के सुदूर गांवों और कस्बों में कैसे संभव होगा, जहां नए हॉटस्पॉट बन सकते हैं? राज्यों सरकारों को इस पर ध्यान देने और रोकने के लिए केंद्र से मदद मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस बीमारी को रोकने के दो ही तरीके हैं। पहला, 70 फीसदी आबादी इस महामारी के संपर्क में आ जाए और प्रतिरक्षा विकसित हो जाए। दूसरा, बाजार में इसकी दवा आ जाए।