फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Communal clash in Guj village over playing of loud music during procession; 5 hurt in stone-pelting

गुजरात: तेज संगीत बजाने को लेकर दो समुदायों में झड़प और पथराव, पांच घायल 

Wed, 06 Apr 2022 04:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

यह घटना मंगलवार रात पेटलाड शहर के पास बोरिया गांव में हुई जब यह एक मस्जिद से गुजर रहा था। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Communal clash in Guj village over playing of loud music during procession; 5 hurt in stone-pelting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के आणंद जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान तेज संगीत बजाने को लेकर दो समुदायों के सदस्य आपस में भिड़ गए, जिससे पथराव में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पेटलाड ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात पेटलाड शहर के पास बोरिया गांव में हुई। 

विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार, जनता माताजी के जुलूस के दौरान तेज आवाज में संगीत बजने पर दो समूहों के बीच बहस छिड़ गई, जब यह एक मस्जिद से गुजर रहा था। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और तनाव को कम करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे चार से पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


दो समुदायों के 100 लोगों के खिलाफ आईपीसी) की धारा 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा), 337 (लापरवाही से जीवन को खतरे में डालना) और 504 (सार्वजनिक शांति को भड़काने और अपमान के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed