फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Common People have to loose their pockets more as price of petrol diesel png cng lpg rises

महंगाई की पड़ रही चौतरफा मार : पेट्रोल-डीजल, पीएनजी-सीएनजी और एलपीजी के बढ़े दाम

Mon, 01 Oct 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Common People have to loose their pockets more as price of petrol diesel png cng lpg rises
पेट्रोल-डीजल से लेकर पीएनजी-सीएनजी तक के दाम बढ़े

देश में पहले से ही पेट्रोल और डीजल की मार झेल रहे आम नागरिक की जेब को और ढीला करने का सरकार ने फैसला कर लिया है। अगस्त से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का जो सिलसिला शुरु हुआ था वह अभी रुका भी नहीं था कि सरकार ने पीएनजी, सीएनजी और एलपीजी के दामों को बढ़ा दिया है। इस तरह से आम नागरिक को अब चौतरफा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वह उम्मीद भरी नजरों से जहां सरकार की तरफ देख रहा है वहीं सरकार उसे कोई राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल 83 के पार

पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से आज दिल्ली में पेट्रोल 83.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो वहां पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के ऊपर पहुंच चुकी है। आज देश की आर्थिक नगरी में पेट्रोल 91.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। तेल की कीमतों में रोजाना होने वाले इस इजाफे को कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी शायद ही इससे आमजन को कोई राहत मिले।
विज्ञापन


बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलिंडर 59 रुपये महंगा 

इसके अलावा बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में सोमवार से 59 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में भी 2.89 रुपये की वृद्धि की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, रुपये में हो रहे उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव के चलते अब दिल्ली में सब्सिडी वाला एलपीजी सिलिंडर 502.4 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा सब्सिडी वाली घरेलू गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी 2.89 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है। यह इजाफा जीएसटी के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम

केवल इतना ही नहीं आपको सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) का प्रयोग करने के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली में अब सीएनजी 1 रुपया 70 पैसा महंगा हो गया है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1 रुपया 95 पैसा की बढ़त हुई है। इसी तरह रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में भी वृद्धि की गई है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत में 1.30 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने रविवार की आधी रात से कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed