फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Common minimum programme: Kumaraswamy push for monthly aid to pregnant women and elders

शपथ से पहले कुमारस्वामी ने कांग्रेस से मनवाई अपनी शर्त, जल्द करेंगे ये दो बड़े ऐलान

Wed, 23 May 2018 05:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 23 May 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
Common minimum programme: Kumaraswamy push for monthly aid to pregnant women and elders

अपने शपथ से पहले ही कुमारस्वामी ने कांग्रेस को विश्वास में लेते हुए दो बड़े ऐलान का मूड बना लिया है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा करते हुए कुमारस्वामी ने कांग्रेस को इस बात के लिए राजी कर लिया है कि वो राज्य में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी से तीन महीने पहले और बाद तक प्रति माह 6,000 रुपये की सहयोग राशि देंगे। यही नहीं सार्वजनिक पेंशन के तौर पर भी वो वरिष्ठ नागरिकों को 6,000 रुपये का मासिक भत्ता देने के मूड में हैं। 

विज्ञापन


दरअसल सोमवार को कुमारस्वामी दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मिले थे। इसी दौरान उन्होंने ये मुद्दा उठाया था। कुमारस्वामी चुनाव से पहले ही अपने एजेंडे में इन योजनाओं को तय कर चुके थे। लेकिन तब क्या पता था कि इसके लिए उन्हें भविष्य में कांग्रेस का मुंह देखना पड़ेगा। हालांकि कांग्रेस ने कुमारस्वामी की इस बात को मानने में जरा भी देरी नहीं की है। सोमवार को दिल्ली में कुमारस्वामी ने राज्यसभा और कांग्रेस के कई नेताओं से इस संबंध में अपनी योजना को विस्तार से रखा था। 
विज्ञापन


ये दोनों योजनाएं कुमारस्वामी के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है। जो उन्होंने चुनाव से पहले तय किया था लेकिन अब कांग्रेस के समर्थन से सूबे की सत्ता चल रही है, ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या कांग्रेस-जेडीएस के बीच तमाम मुद्दों पर इसी तरह बात बनेगी या फिर किसी ना-नुकुर की स्थिति से दोनों दलों के रिश्ते टूट जाएंगे। बहरहाल अभी कांग्रेस ने भाजपा को रोकने की खातिर जेडीएस को भरोसा दिया है, देखना है कि कब तक वो इस भरोसे को कायम रख पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed