{"_id":"5c5df5e8bdec22738442afee","slug":"committee-is-in-favor-to-decrease-gst-on-under-construction-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी घटाने के पक्ष में समिति, पांच फीसद हो सकता है कर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी घटाने के पक्ष में समिति, पांच फीसद हो सकता है कर
Sat, 09 Feb 2019 03:04 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्रियों की एक समिति ने शुक्रवार को निर्माणाधीन रिहायशी मकानों पर जीएसटी घटाने का पक्ष लिया है। समिति का कहना है कि इन मकानों पर मौजूदा समय में लगने वाले 12 फीसदी जीएसटी को घटाकर पांच फीसदी कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रियल एस्टेट क्षेत्र द्वारा जीएसटी की मार झेलने जैसे मुद्दों को जांचने के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह को पिछले महीने गठित किया गया था। अपनी पहली बैठक में समूह ने किफायती मकानों पर जीएसटी आठ फीसदी से घटाकर तीन फीसदी करने की बात का पक्ष लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि समूह की रिपोर्ट जल्द ही पूरी हो जाएगी और उसे जीएसटी काउंसिल के समक्ष अगली बैठक में पेश किया जाएगा। वहीं क्रेडाई का कहना है कि जीएसटी दर कम होने से मकानों की बिक्री में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन