{"_id":"5fa7f7330eb2346f0f34cd9e","slug":"commerce-ministry-urges-to-shipping-department-reduce-quarantine-period-for-vessels-arriving-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य मंत्रालय का पोत परिवहन विभाग से आग्रह, चीन से आने वाले जहाजों का पृथकवास का समय घटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वाणिज्य मंत्रालय का पोत परिवहन विभाग से आग्रह, चीन से आने वाले जहाजों का पृथकवास का समय घटे
Sun, 08 Nov 2020 07:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
पोत
- फोटो : Wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य मंत्रालय ने पोत परिवहन और स्वास्थ्य मंत्रालयों से चीन के बंदरगाहों से आने वाले जहाजों के लिए अनिवार्य पृथकवास की अवधि को घटाने का अनुरोध किया है। सूत्रों ने कहा कि इससे जहाजों का माल चढ़ाने और उतारने का काम तेजी से हो सकेगा और कंटेनरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। अभी चीन से आने वाले जहाजों के लिए 14 दिन का पृथकवास अनिवार्य है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने पृथकवास की अवधि को 14 दिन से घटाकर सात दिन करने का आग्रह किया है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में 22 अक्तूबर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
मार्च में तय की थी अवधि
मार्च में पोत परिवहन महानिदेशालय ने बंदरगाहों को निर्देश जारी किया था कि चीन के बंदरगाओं से आने वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाह पर आने से पहले 14 दिन का पृथकवास पूरा करना होगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ये दिशानिर्देश जारी किए गए थे। वहीं अब वाणिज्य मंत्रालय ने इस अवधि को कम करने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन
ढुलाई की लागत को घटेगी
निर्यातकों के संगठन फियो ने कहा है कि पृथकवास की अवधि को 14 से घटाकर सात दिन करने से ढुलाई की लागत घटेगी और साथ ही कंटेनरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि यह एक तर्कसंगत कदम है। इससे ढुलाई की लागत को घटेगी ही। साथ ही कंटेनरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। कई मालवाहक जहाज कंपनियां 14 दिन के पृथकवास की वजह से भारतीय बंदरगाहों पर नहीं आ रही हैं। पृथकवास का समय घटने से उनके लिए सकारात्मक संकेत जाएगा।