फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Comments on Tharoor misinterpreted, BJP will win in Thiruvananthapuram says O Rajagopal

Kerala: 'बयान का गलत मतलब निकाला गया', तिरुवनंतपुरम में थरूर की जीत की बात कहने वाले BJP नेता ने बदले बोल

Tue, 09 Jan 2024 03:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजगोपाल को 2014 के चुनाव में तिरुवनंतपुरम से थरूर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा नेता ने कहा कि लोगों के मन को प्रभावित करने की कांग्रेस सांसद की क्षमता ही इस निर्वाचन क्षेत्र से उनकी बार-बार जीत का कारण है।

विज्ञापन
Comments on Tharoor misinterpreted, BJP will win in Thiruvananthapuram says O Rajagopal
O Rajagopal - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा नेता ओ. राजगोपाल ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रशंसा करने के कुछ देर बाद अपनी सफाई पेश की है। दरअसल, राजगोपाल ने शशि थरूर की तारीफ करते हुए कहा था कि तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस नेता को हराना मुश्किल है। हालांकि, अपने इस बयान के तुरंत बाद ही भाजपा नेता ने बताया कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ही जीत होगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने की शशि थरूर की प्रशंसा
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजगोपाल को 2014 के चुनाव में तिरुवनंतपुरम से थरूर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सोमवार की शाम एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि लोगों के मन को प्रभावित करने की कांग्रेस सांसद की क्षमता ही इस निर्वाचन क्षेत्र से उनकी बार-बार जीत का कारण है।
विज्ञापन


रामचंद्रन फाउंडेशन अवॉर्ड समारोह में भाजपा नेता ने कहा, 'यही कारण है कि वह तिरुवनंतपुरम से बार-बार जीत रहे हैं। मुझे संदेह है कि भविष्य में किसी और को तिरुवनंतपुरम से जीतने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके कुछ ही घंटे बाद देर रात को फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए भाजपा नेता ने बताया कि थरूर को लेकर उनकी टिप्पणियां लोकसभा तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में एक से ज्यादा बार जीतने के संदर्भ में था। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी में भगवा पार्टी के जीतने की संभावना है। वर्तमान में शशि थरूर की लोकसभा क्षेत्र में उपस्थिति नाममात्र ही है। 

राज्य में भाजपा-कांग्रेस की एकता 
भाजपा नेता ने कहा कि थरूर के लिए जो कुछ भी कहा था वह केवल उनके विचारों की अभिव्यक्ति थी। राजनीतिक रुख यह है कि इस बार तिरुवनंतपुरम से भाजपा की ही जीत होगी। हालांकि, राजगोपाल के बयान के बाद केरल की सत्तारूढ़ पार्टी एलडीएफ के नेता ईपी जयरंजन ने मंगलवार को कहा कि राजगोपाल द्वारा थरूर की प्रशंसा करना राज्य में पहली बार भाजपा-कांग्रेस की एकता को दर्शाता है।


जयरंजन ने कहा, 'राजगोपाल के बयान ने जनता में चिंता फैला दी है। थरूर की प्रशंसा करना अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। उन्होंने यह बयान लोकसभा चुनाव से पहले दिया है। यह राज्य में भाजपा-कांग्रेस की एकता को दर्शाता है।'

सोमवार को राजगोपाल की टिप्पणी ऐसे समय में आई जब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सहित केरल में कुछ प्रमुख सीटें जीतने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed