फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Comments are irresponsible and disappointing MEA sharp reply on Bagwant Mann statement on PM Modi foreign tour

MEA: 'यह राज्य सरकार को शोभा नहीं देता', पीएम मोदी के विदेश दौरे की आलोचना करने पर CM मान को केंद्र की नसीहत

Thu, 10 Jul 2025 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Jul 2025 10:32 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने उनकी टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। सीएम मान ने प्रधानमंत्री की हाल ही में संपन्न पांच देशों ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया की यात्रा की आलोचना की थी।

विज्ञापन
Comments are irresponsible and disappointing MEA sharp reply on Bagwant Mann statement on PM Modi foreign tour
सीएम भगवंत मान, पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने एक उच्च सरकारी अधिकारी की ओर से वैश्विक दक्षिण के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में की गई कुछ टिप्पणियों को देखा है। ये टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और निराशाजनक हैं। ऐसे बयान सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देते। भारत सरकार ऐसी अनुचित बयानबाजी से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करती हैं।'

विज्ञापन


'यह किसी सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देती'
भगवंत मान का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार एक उच्च राज्य प्राधिकरण की ओर से की गई गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से खुद को अलग करती है। इससे मित्र देशों के साथ भारत के संबंध कमजोर होते हैं। मान की टिप्पणी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और खेदजनक हैं। यह किसी सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देती। 
विज्ञापन


भगवंत मान ने क्या कहा था?
इससे पहले भगवंत मान ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह 140 करोड़ लोगों वाले देश में नहीं रहते, बल्कि 10,000 की आबादी वाले देशों का दौरा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा था, 'प्रधानमंत्री कहीं गए हैं। मुझे लगता है कि वह घाना गए हैं। वह वापस आएंगे और उनका स्वागत है। भगवान ही जाने वह किन देशों में जाते रहते हैं, 'मैग्नेशिया', 'गैल्विसा', 'टार्विसिया'। वह 140 करोड़ लोगों वाले देश में नहीं रहते। वह ऐसे देशों में जा रहे हैं, जहां की आबादी 10,000 है और उन्हें वहां 'सर्वोच्च पुरस्कार' मिल रहे हैं। यहां 10,000 लोग एक जेसीबी देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। उन्होंने खुद को किस मुसीबत में डाल लिया है!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed