{"_id":"637905391111f720d550ebc3","slug":"comment-on-mamta-abhishek-case-registered-against-suvendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता-अभिषेक पर टिप्पणी, सुवेंदु अधिकारी पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता-अभिषेक पर टिप्पणी, सुवेंदु अधिकारी पर मामला दर्ज
Sat, 19 Nov 2022 10:03 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:03 PM IST
सार
तमलुक संगठनात्मक जिला के तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रसेनजीत दे ने दावा किया है कि 14 नवंबर को उन्होंने शुवेंदु को वाट्सएप पर 'बधाई संदेश' भेजा था। लेकिन विपक्ष के नेता ने इसका जवाब ममता और अभिषेक पर 'भद्दी टिप्पणी' कर दिया।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाट्सएप संदेश को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने एक वाट्सएप संदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे तथा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को लेकर कथित तौर पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुवेंदु के खिलाफ शुक्रवार रात पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तमलुक संगठनात्मक जिला के तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रसेनजीत दे ने दावा किया है कि 14 नवंबर को उन्होंने शुवेंदु को वाट्सएप पर 'बधाई संदेश' भेजा था। लेकिन विपक्ष के नेता ने इसका जवाब ममता और अभिषेक पर 'भद्दी टिप्पणी' कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि तृणमूल नेता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वास्तव में शुवेंदु ने क्या लिखा था। दे ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि विपक्ष के नेता का मुख्यमंत्री को निशाना बनाने वाला संदेश अपमानजनक और असंवैधानिक है।
विज्ञापन