फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Colors faded due to Corona ban on celebrating Holi from Delhi to Maharashtra government issued guidelines

कोरोना से फीके पड़े रंग: दिल्ली से महाराष्ट्र तक होली मनाने पर प्रतिबंध, जानें अपने राज्य में लगी पाबंदियां

Mon, 29 Mar 2021 08:35 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 29 Mar 2021 08:35 AM IST
सार

देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पिछली होली के आसपास ही शुरू हुआ कोरोना वायरस का जानलेवा खेल एक साल बाद भी कहर ढाने से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Colors faded due to Corona ban on celebrating Holi from Delhi to Maharashtra government issued guidelines
होली खेलतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बार-बार यही चेता रहे हैं कि सरकार द्वारा तय कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही इस त्योहार को मनाएं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इसके अलावा राज्यों ने भी अपने स्तर पर गाइडलाइंस जारी की है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए। मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन कराया जाए। 

विज्ञापन


केंद्र ने कहा कि होली, शब-ए-बारात, फसलों से जुड़े त्योहार, ईस्टर, ईद उल फितर आदि के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करें और लोगों से कोरोना नियमों का पालन कराएं। अगर आप भी इन राज्यों से संबंध रखते हैं तो जान लें इस बार सरकार ने होली को लेकर क्या-कुछ पाबंदियां लगाई हैं-

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में होली को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, कहीं भी बिना अनुमति कोई होली मिलन समारोह नहीं होगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन की अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।

लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। योगी सरकार ने प्रदेश में फिर से कोविड हेल्प डेस्क को फिर से सक्रिय करने का आदेश दिया है।

इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा जाएगा। हालांकि घर से बाहर न निकलने या फिर बाजार को लेकर यूपी में कोई बंदिश नहीं है।

दिल्ली

दिल्ली में होली समेत अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं है। लोगों को घरों में ही होली खेलने को कहा गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है।

किसी भी सार्वजनिक जगहों पर होली उत्सव मनाने पर रोक लगाई गई है। मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को दिए अपने आदेश में कहा, 'सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि होली, शब ए बारात, नवरात्रि आदि आगामी त्योहार के दौरान भीड़ इकट्ठा न हों।

विज्ञापन

बिहार

बिहार में भी इस बार होली का रंग पहले जैसा नहीं दिखेगा। बिहार में होली को लेकर सार्वजनिक समारोहों पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की है कि होली के समय सार्वजनिक आयोजन न करें, क्योंकि यहां भी कोविड मामले बढ़ने लगे हैं।

उन्होंने कहा, हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे की सजग और सचेत रहें। दूसरे कई देशों और हमारे कई राज्यों में मामले बढ़ने लगे हैं।  अन्य राज्यों की तरह बिहार की हालत उतनी बुरी नहीं, फिर भी हमें सचेत रहना होगा।

हरियाणा

हरियाणा में राज्य सरकार ने होली के त्यौहार को लेकर सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगा दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने होली के सार्वजनिक उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

महाराष्ट्र: राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर सरकार चिंतित है और सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर होली समारोह मनाने पर रोक है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लॉकडाउन लागू करने के संबंध में ऐसी विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इससे अर्थव्यवस्था कम से कम प्रभावित हो। औरंगाबाद और नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन चलेगा, जबकि औरंगाबाद में 30 मार्च से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश

संक्रमण के प्रसार को रोकने लिए शिवराज सरकार बेहद सख्ती बरत रही है। राज्य में 20 से ज्यादा कोरोना केस वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर बंद रहेंगे। राज्य के 12 जिलों में संडे लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन शामिल है। यह लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

हालांकि, यहां खाना पैक कराने और होम डिलीवरी के लिए रेस्तरां खुले रहेंगे। मध्यप्रदेश में होली खेलने के दौरान ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर भी पाबंदी है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर भी त्योहार मनाने पर भी पाबंदी लागू है।

पंजाब: पंजाब में भी कोरोना का कहर दिख रहा है जिसके तहत राज्य में होली मिलन समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में कई जिलों में नाईट कर्फ्यू पहले से ही लगा है। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए यहां टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।

गुजरात: बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने होली के दौरान सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगा दी है।  राज्य में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed