{"_id":"5da834b18ebc3e93c1261953","slug":"colonels-wife-taekwondo-practitioner-kiran-uniyal-broke-her-own-two-guinness-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल की पत्नी ने तोड़े अपने दो गिनीज रिकॉर्ड, पुरुषों को भी पछाड़ा, ताइक्वांडो में रखती हैं महारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नल की पत्नी ने तोड़े अपने दो गिनीज रिकॉर्ड, पुरुषों को भी पछाड़ा, ताइक्वांडो में रखती हैं महारत
Thu, 17 Oct 2019 03:00 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
किरण उनियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना में कर्नल की पत्नी और दाे बच्चाें की मां किरण उनियाल ने अपने ही दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा करके उन्होंने दो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ताइक्वांडो में महारत रखने वाली किरण ने यह कारनामा करने के साथ कुल 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत 15 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना के सिकंदराबाद सैन्य संचालन केंद्र में कर्नल सुनील उनियाल तैनात हैं। उनकी पत्नी किरण उनियाल ने ये दो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने पहला रिकाॅर्ड तीन मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल काॅन्टैक्ट नी स्ट्राइक (घुटनाें से मारना) और दूसरा एक मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल काॅन्टैक्ट नी स्ट्राइक कर बनाया है।
विज्ञापन
किरण ने इसके लिए महिला श्रेणी में क्रमश: 263 और 120 स्ट्राइक ली, जबकि पिछला रिकॉर्ड 177 और 102 स्ट्राइक का था। इसके साथ ही किरण ने पुरुष श्रेणी का 226 स्ट्राइक का विश्व रिकाॅर्ड भी पार कर लिया है।
विज्ञापन
यह दोनों रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य के बारे में पूछने पर किरण कहती हैं कि उनका मकसद महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रति बच्चियों और महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। किरण मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और सामाजिक कार्य में अब तक 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत 15 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं।