{"_id":"5fd31cab8ebc3e3d91333c84","slug":"colonel-prithipal-singh-gill-turns-100-and-served-in-indian-navy-as-well-as-in-army-and-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल, तीनों सेनाओं में दी अपनी सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
100 साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल, तीनों सेनाओं में दी अपनी सेवाएं
Fri, 11 Dec 2020 12:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
100 साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह
- फोटो : Twitter - @kayjay34350
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने जीवन के 100 साल पूरे कर लिए हैं। वह एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल परिवार की सहमति के बिना हीअंग्रेजों के राज में रॉयल इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
बाद में उन्हें कराची में तैनात पायलट अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया। वह हॉवर्ड एयरक्राफ्ट उड़ाते थे। वह 1965 की जंग में भी शामिल हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से गिल के बारे में यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया में उनकी जवानी की एक फोटो और मौजूदा समय की एक फोटो साझा की है और कैप्शन दिया, 'कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल- 100 नॉट आउट।'
विज्ञापन
Col Prithipal Singh Gill- 100 Not Out. pic.twitter.com/BkmpC70CWe
— Lt Gen K J Singh (@kayjay34350) December 11, 2020
विज्ञापन
कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल का बाद में भारतीय नौसेना में ट्रांसफर किया गया, जहां उन्होंने स्वीपिंग शिप और आईएनएस तीर पर अपनी सेवाएं दीं। वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मालवाहक पोतों की निगरानी करते थे। नौसेना अधिकारी के तौर पर उप लेफ्टिनेंट पृथ्वीपाल सिंह गिल ने स्कूल ऑफ आर्टिलरी, देवलाली में लॉन्ग गनरी स्टाफ का कोर्स क्वालिफाई किया।
इसके बाद गिल का सेना में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां ग्वालियर माउंटेन बैटरी में उनकी तैनाती हुई। इसके अलावा इन्होंने मणिपुर में असम राइफल्स में भी अपनी सेवा दी।