{"_id":"62838b6ff9612625581afd06","slug":"collegium-s-decision-recommendation-for-promotion-of-five-judges-as-chief-justice-of-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: पांच न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: पांच न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश
Tue, 17 May 2022 05:17 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 May 2022 05:17 PM IST
सार
कॉलेजियम ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया और इस संबंध में प्रस्ताव को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मंगलवार को पांच न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की। कॉलेजियम ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया और इस संबंध में प्रस्ताव को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।
विज्ञापन
पदोन्नति के लिए जिन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई ह, उनमें न्यायमूर्ति विपिन सांघी (दिल्ली उच्च न्यायालय से उत्तराखंड उच्च न्यायालय), न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद (बंबई उच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय), न्यायमूर्ति एस एस शिंदे (बंबई उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय), न्यायमूर्ति रश्मिन एम छाया (गुजरात उच्च न्यायालय से गुवाहाटी उच्च न्यायालय) और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां हैं, जो इस समय तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं और उन्हें वहीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश भी की है। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के संबंध में निर्णय लेने वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति रमण के अलावा न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर भी हैं।
विज्ञापन