{"_id":"5cd3b92abdec220785345e3e","slug":"collegium-recommends-justice-gawai-and-suryakant-to-make-judges-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजियम ने की जस्टिस गवई और सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कॉलेजियम ने की जस्टिस गवई और सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश
Thu, 09 May 2019 10:52 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 09 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। न्यायमूर्ति गवई फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं जबकि न्यायमूर्ति सूर्य कांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपडेट की गई सिफारिश के अनुसार प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक में अंतत: दो लोगों को शीर्ष अदालत भेजने की सिफारिश की।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया गया था और वह तब से इस पद पर कार्यरत हैं। वहीं न्यायमूर्ति सूर्य कांत को 9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा का जज नियुक्त किया गया था। उन्हें 5 अक्तूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति बोस, बोपन्ना को शीर्ष अदालत में पदोन्नति की सिफारिश दोहराई
वहीं कॉलेजियम ने जस्टिस अनिरूद्ध बोस और जस्टिस ए एस बोपन्ना को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने पर सरकार की आपत्तियों को अस्वीकार करते हुये उनके नामों की फिर से सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कहा है कि उनकी कार्यक्षमता, आचरण और निष्ठा के बारे में कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला है।जस्टिस बोस झारखण्ड उच्च न्यायालय और जस्टिस बोपन्ना गोवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के 31 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल न्यायालय में 27 न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन