फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coldplay India Concert news Mumbai Police send another summon to BookMyShow CEO over alleged ticket scalping

Coldplay: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट की कालाबाजारी पर EOW सख्त, बुकमायशो की पैरेंट कंपनी के सीईओ को भेजा समन

Mon, 30 Sep 2024 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि एडवोकेट अमित व्यास ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की कथित कालाबाजारी के बारे में ईओडब्ल्यू से शिकायत की है। इसी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Coldplay India Concert news Mumbai Police send another summon to BookMyShow CEO over alleged ticket scalping
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मुंबई में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकटों की कथित कालाबाजारी का मामला बढ़ता जा रहा है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुकमायशो की मूल कंपनी बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष हेमराजानी को एक बार फिर रविवार को समन भेजा। 

विज्ञापन


पहले भी समन हो चुका है जारी
मुंबई पुलिस ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने एक बार फिर समन भेजकर आज जांच अधिकारी के सामने पेश होने और अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। इससे पहले भी ईओडब्ल्यू ने 27 सितंबर को हेमराजानी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था। बता दें, एडवोकेट अमित व्यास ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की कथित कालाबाजारी के बारे में ईओडब्ल्यू से शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत में क्या कुछ आरोप?
शिकायत में व्यास ने आरोप लगाया कि बुकमायशो ने अनैतिक प्रथाओं का इस्तेमाल किया। वास्तविक प्रशंसकों को 22 सितंबर से शुरू हुई आधिकारिक बिक्री के दौरान टिकट खरीदने से रोका गया। अपनी शिकायत में उन्होंने प्लेटफॉर्म पर वैध उपयोगकर्ताओं को लॉग आउट करके या उन्हें पूरी तरह से ब्लॉक करके कथित रूप से पहुंच में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' इन दिनों भारत में चर्चा में बना हुआ है। अगले साल जनवरी में मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होना है। पिछले दिनों इसी कार्यक्रम के लिए बुकिंग शुरू की गई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने तक पहुंच सकता है विवाद
बार और बेंच की रिपोर्ट में कहा गया कि व्यास भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें संगठित अपराध, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात शामिल है। इसके अलावा, वह बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने का भी इरादा रखते हैं, जिसका उद्देश्य भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने में मदद करने के लिए प्रमुख आयोजनों के लिए नियामक दिशानिर्देश बनाना है, रिपोर्ट में कहा गया है। वहीं बुकमायशो ने भी ऑनलाइन टिकट एग्रीगेटर के कुछ प्लेटफॉर्म पर इस कॉन्सर्ट के नकली टिकटों को बेचने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

कालाबाजारी के आरोप पर बुकमायशो की सफाई
बुकमायशो ने लगातार आरोपों के बीच सफाई दी थी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि 1.3 करोड़ प्रशंसक समारोह का टिकट पाना चाहते थे। इसलिए बुकमायशो ने सभी शो में प्रति यूजर चार टिकटों की सीमा तय की थी। इसके लिए चरण वार बुकिंग गाइड बनाए गए। इसके बाद टिकटों की अधिक मांग को देखते हुए लाइन सिस्टम लागू किया गया। 





प्रवक्ता ने कहा था कि एक अनाधिकृत बुकिंग प्लेटफार्म ने आधिकारिक रूप से टिकटों की बुकिंग शुरू होने से पहले और बाद में टिकटों को तय कर लिया। बुकमायशो का कॉन्सर्ट की टिकट को लेकर किसी तीसरे पक्ष या अनाधिकृत टिकट बेचने वाले से कोई संबंध नहीं है। हमने इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में हम पुलिस की हर संभव मदद कर रहे हैं। किसी अनाधिकृत प्लेटफार्म से टिकट न खरीदने के लिए हमने लोगों से कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed