{"_id":"5e0e70d1beab98ea72189ad4","slug":"cold-will-be-relieved-in-north-india-for-next-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में अगले पांच दिन ठंड से राहत, फिर भी कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत में अगले पांच दिन ठंड से राहत, फिर भी कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें
Fri, 03 Jan 2020 06:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 03 Jan 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
ठंड के बाद लोग सूरज की रोशनी में राहत लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह भयानक शीतलहर से जूझने वाले उत्तर भारत में अगले पांच-छह दिन ठंड से थोड़ी राहत का माहौल रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि पिछले तीन दिन में उत्तर भारत के तापमान में 8-10 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके चलते मैदानी हिस्सों में अगले पांच दिन तक शीतलहर की स्थिति बनने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
आईएमडी ने ट्वीट में कहा, पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और पिछले तीन दिन में यह बढ़ोतरी करीब 8-10 डिग्री सेल्सियस की रही है। 30 दिसंबर को जहां तापमान 8-12 डिग्री के बीच था, वहीं गुरुवार को औसत तापमान 18-22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आईएमडी ने यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी अगले तीन से चार दिन तक तापमान सामान्य बने रहने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में इस बार पिछले 119 साल का सबसे ठंडा दिसंबर का महीना दर्ज किया गया और यह क्षेत्र लगातार 18 दिन तक भयानक शीतलहर की चपेट में रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम अनुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के ऊपर पंजाब से आकर बादलों की एक पर्त जम गई थी। यह पर्त अब हट गई है और सूरज की रोशनी पूरे क्षेत्र में भरपूर तरीके से मिल रही है। इसके चलते अगले 3-4 दिन क्षेत्र में तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
19 ट्रेनें चल रहीं देरी से
उत्तर भारत में कोहरे का प्रभाव रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे की करीब 19 ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं।
19 trains running late due to low visibility in the Northern Railway region.
— ANI (@ANI) January 3, 2020