फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cold wave increased in North India, dense fog will remain in delhi chandigarh for three to four days in the mo

Cold Wave: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली सहित कई इलाकों में तीन-चार दिन सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा

Tue, 03 Jan 2023 05:20 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 03 Jan 2023 05:20 AM IST
सार

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को तापमान में कुछ और गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
cold wave increased in North India, dense fog will remain in delhi chandigarh for three to four days in the mo
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में तो ठिठुरन महसूस की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को तापमान में कुछ और गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में फिर तापमान में गिरावट आई है और यह 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हरियाणा के मंडकोला में सबसे कम माइन 1.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। फतेहाबाद में भी 3.2 डिग्री तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ी।
विज्ञापन


राजस्थान के भी ज्यादातर इलाकों में ठंड जारी है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात हनुमान गढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कल तक बना रहेगा भीषण ठंड का प्रकोप
मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत भीषण ठंड के साथ हुई और मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी तक ठंडी बनी रहेगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा और शीतलहर भी चलेगी। रविवार की रात गुना में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन-चार दिन तक यही स्थित बनी रहने वाली है। ग्वालियर और रीवा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

श्रीनगर में पारा फिर लुढ़का
श्रीनगर के ज्यादातर इलाकों में ठंड फिर बढ़ गई है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में पांच डिग्री से ज्यादा पारा लुढ़का है। श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री पर चला गया, एक दिन पहले यह 0.5 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में माइनस 9.6 और गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान रहा। केंद्र शासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा।

मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

वहीं विभाग ने छह से सात जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी। विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को बादल छाने और सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed