फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold wave from Northwest India to Madhya Pradesh, rain expected in some states

हाड़ कंपाने लगी ठंड: उत्तर पश्चिम भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक शीत लहर, कुछ राज्यों में बारिश के आसार

Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

31 दिसंबर से दो जनवरी तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीत लहर का असर रहेगा। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रह सकता है। 
 

विज्ञापन
Cold wave from Northwest India to Madhya Pradesh, rain expected in some states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

वर्ष 2021 की बिदाई व नए साल की दस्तक के बीच देश के उत्तर पश्चिम हिस्से से लेकर मध्य प्रदेश तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली के लिए तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर के हालात बन रहे हैं। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक इन राज्यों में ऐसे ही हालात रहेंगे। कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है। 

विज्ञापन


यूपी व मप्र में अगले तीन दिन रहेगा असर
31 दिसंबर से दो जनवरी तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीत लहर का असर रहेगा। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन रात और सुबह के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट
बीते 24 घंटों में हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मप्र में पारा लुढ़कने के साथ गुरुवार को तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारत व पहाड़ी राज्यों में वर्षा की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 1 जनवरी को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 4 से 7 जनवरी के दौरान तीव्र पश्चिम विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में व्यापक असर हो सकता है। 5 और 6 जनवरी को पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है। 5 से 7 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed