फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold wave continues in North India, weather updates cold outbreak increases in North states

उत्तर भारत में शीत लहर जारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

Thu, 31 Dec 2020 01:33 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 31 Dec 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in North India, weather updates cold outbreak increases in North states
उत्तरी राज्यों में शीत लहर जारी - फोटो : पीटीआई

देश के उत्तरी राज्यों में बुधवार को शीत लहर जारी रही, जबकि जम्मू सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके बाद जहां दृश्यता कम होने के कारण नौ उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ठंडी हवाएं चलने से नववर्ष के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में ठिठुरन बढ़ गयी है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जफरपुर और लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री और 3.7 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया। रात के समय कोहरा बढ़ने से पालम क्षेत्र में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गयी। हालांकि, सुबह नौ बजे दृश्यता का स्तर बढ़कर 400 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आयी है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को "खराब" श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा। लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से जम्मू हवाईअड्डे पर बुधवार को नौ उड़ानें रद्द कर दी गईं।

हवाईअड्डे के निदेशक प्रभात रंजन बेउरिया ने कहा कि अब तक कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते नौ उड़ानें रद्द की गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब जम्मू हवाईअड्डे पर कम दृश्ययता की वजह से उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को 17 उड़ानें रद्द की गई थीं और केवल एक ही उड़ान उतर पाई थी।

बेउरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आज अपराह्न एक बजे दृश्यता केवल 600 मीटर थी, इसलिए उड़ान परिचालन सुचारू नहीं हो पाया। नौ उड़ानों के रद्द होने के अलावा पांच उड़ानों में विलंब हुआ। कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई बर्फबारी से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार दो रात से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में छह डिग्री की गिरावट है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर इस समय ‘चिल्लई कलां’ के दौर में है जिस दौरान 40 दिन तक भीषण सर्दी पड़ती है। इस दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तथा डल झील सहित घाटी के कई इलाकों में जल आपूर्ति लाइन और जलाशय जम जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतम बर्फबारी होती है।

‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही।

लखनऊ मौसम कार्यालय ने कहा कि इलाहाबाद मंडल में दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि राज्य के अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान में कहा गया कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राज्य के पूर्वी हिस्से में अलग-अगल जगहों पर घना कोहरा छा सकता है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी से 5 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

सिंह ने कहा कि केलांग, कल्पा, मनाली, डलहौजी और कुफरी में बुधवार को तापमान शून्य डिग्री से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ स्थान बुधवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे और कई स्थानों पर पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बुधवार सुबह राज्य के 12 प्रमुख शहरों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पिलानी में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा में 2.8 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, डबोक-वनस्थली में 3.6-3.6 डिग्री, चित्तौगढ़ में 3.8 डिग्री, गंगानगर में 3.9 डिग्री, कोटा में 4.4 डिग्री, अलवर-जैसलमेर में 4.6-4.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 5.0 डिग्री, राजधानी जयपुर में 5.1 डिग्री, फलौदी में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.5 डिग्री, बीकानेर में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.8 डिग्री, बाडमेर में 6.9 डिग्री और जोधपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त ठंड की चपेट में रहे बठिंडा, फरीदकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 4.6 डिग्री सल्सियस था। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


अंबाला और करनाल में भी रात में काफी ठिठुरन रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed