कोयबंटूर ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर लगाए कैमरे, नियम तोड़ने वालों की रिकॉर्ड होगी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस को ऐसे कैमरे बांटे गए जो वर्दी पर लगाए जा सकते हैं। इनके जरिए ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों की वीडियो फुटेज मौके पर ही रिकॉर्ड हो जाएगी और उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस को यह कैमरे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए काम करने वाली एनजीओ उइर ने बांटे हैं। एनजीओ ने फिलहाल पुलिस को 70 कैमरे दिए हैं।
Tamil Nadu: Coimbatore traffic police were provided 70 body-worn cameras yesterday. The cameras would be worn by traffic police personnel to capture traffic violations & incidents of crime and transmit the visuals to the control room immediately. (17.07.2019) pic.twitter.com/S5G0mzjpM8
— ANI (@ANI) July 17, 2019
कंट्रोल रुम को लगातार भेजेंगे फुटेज
कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने उइर एनजीओ से यह कैमरे अपने ऑफिस में लिए। बांटे गए 70 कैमरों में से 20 में इंटरनेट कनेक्शन के लिए सिम कार्ड लगे हुए हैं। इनके जरिए कुछ पुलिसकर्मी कंट्रोल रुम को लगातार फुटेज भेजते रहेंगे। एक कैमरा लगभग आठ घंटे तक वीडियो को सीधे टेलिकास्ट कर सकता है। इन कैमरों को सड़क पर होने वाले प्रदर्शन और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फुटेज ऑनलाइन भी मौजूद होंगी।
भ्रष्टाचार रोकने में मिलेगी मदद
आयुक्त शरण के अनुसार इन कैमरों के जरिए ट्रैफिक पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। जो कुछ भी पुलिसकर्मी करेंगे वह सीधा कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगी। इससे पुलिस बेकार की बहसों में पड़ने से बचेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सही जुर्माने की जानकारी मिलेगी। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैफिक पुलिस पहले ही 14,100 मामले दर्ज कर चुकी है।