{"_id":"57a862824f1c1b8667ee4467","slug":"coimbatore-man-falls-from-60-meter-height-while-parasailing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पैरासेलिंग करना पड़ा भारी, 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो: पैरासेलिंग करना पड़ा भारी, 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर हुई मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
पैरासेलिंग
- फोटो : Youtube
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक सख्स को पैरासेलिंग करना इतना भारी पड़ गया कि उसे उसकी कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी। यह घटना कोयम्बटूर के कोडिसिया ग्राउंड पर हुई जहां 53 वर्षीय एक व्यक्ति 60 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब यह व्यक्ति पैरासेलिंग के लिए हवा में उड़ा तो उसका पैराशूट तेज हवा के कारण तीरछा उठने लगा। इसी दौरान पैराशूट से बंधी उनकी बेल्ट खुल गई और वो लटक गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पैराशूट से उनका हाथ छूट गया और वह 60 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों ने की बचाने की कोशिश
पैरासेलिंग के दौरान नीचे गिरता शख्स
- फोटो : Youtube
घटना के बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का ध्यान इस बात का पता लगाने पर है कि क्या पैराशूट के बेल्ट को ठीक तरह से बांधा नहीं गया था या फिर हवा में उठने के बाद बेल्ट टूट गई।
हवा में उठने के बाद जब पैराशूट से शख्स का सेफ्टी बेल्ट टूटा तो नीचे मौजूद लोग दौड़कर उसके नीचे पहुंच गए और उसे कैच करने की भी कोशिश की लेकिन हवा के छोंके से वह लोगों से दूर जमीन पर जा गिरा। फिलहाल पुलिस एडवेंचर स्पोर्ट के आयोजक ग्लाइडर बाबू की तलाश कर रही है, जो उनके मुताबिक फरार हो चुका है।
देखें वीडियो
हवा में उठने के बाद जब पैराशूट से शख्स का सेफ्टी बेल्ट टूटा तो नीचे मौजूद लोग दौड़कर उसके नीचे पहुंच गए और उसे कैच करने की भी कोशिश की लेकिन हवा के छोंके से वह लोगों से दूर जमीन पर जा गिरा। फिलहाल पुलिस एडवेंचर स्पोर्ट के आयोजक ग्लाइडर बाबू की तलाश कर रही है, जो उनके मुताबिक फरार हो चुका है।
देखें वीडियो