फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Code of Conduct in force from today in Karnataka, bypoll to 15 seats on December 5

कर्नाटक में आज से आचार संहिता लागू, 15 सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को

Mon, 11 Nov 2019 02:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Nov 2019 02:42 AM IST
सार

  • कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने से खाली सीटों पर होगा मतदान
  • 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 से 18 नवंबर तक चलेगी
  • कांग्रेस के 14 व जेडीएस के विधायकों ने दिया था इस्तीफा, गिर गई थी गठबंधन सरकार

विज्ञापन
Code of Conduct in force from today in Karnataka, bypoll to 15 seats on December 5
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 से 18 नवंबर तक चलेगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही सोमवार से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान वाले जिलों पर पूर्ण या आंशिक तौर पर आचार संहिता लागू होगी। उन्होंने बताया कि 15 सीटों पर मतदान 5 दिसंबर को होगा और मतों की गिनती 9 दिसंबर को होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 19 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर होगी।
विज्ञापन


दरअसल 17 विधायकों के त्यागपत्र और उसके बाद उन्हें अयोग्य ठहराये जाने से सीट खाली होने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। इस्तीफा देने वालों में 14 कांग्रेस के और 3 जेडीएस के थे। इनके इस्तीफे के कारण कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन की सरकार गिर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लपुरा, हिरेकेरुर, रनबेन्नुर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लायुत, शिवाजीनगर, होसकोटे, केआर पेटे और हंसुर सीटों पर मतदान होगा। मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण राजराजेश्वरी नगर और मस्की विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed