फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cochin Shipyard Limited will launch three technologically advanced vessels

Navy: नौसेना को मिलेगी नई ताकत,कोचीन शिपयार्ड शनिवार को लॉन्च करेगा एंटी-सबमरीन वारफेयर क्राफ्ट समेत तीन पोत

Thu, 16 Oct 2025 09:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

सार्वजनिक क्षेत्र के जहाज निर्माण उपक्रम कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड शनिवार कोशनिवार को भारतीय नौसेना के लिए एक पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) सहित तकनीकी रूप से उन्नत दो पोतों का जलावतरण करेगा। 

विज्ञापन
Cochin Shipyard Limited will launch three technologically advanced vessels
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड - फोटो : cochinshipyard

विस्तार

 कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) कल भारतीय नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) समेत तीन तकनीकी रूप से उन्नत जहाजों को लॉन्च करेगा। जिन अन्य जहाजों को लॉन्च किया जाएगा, उनमें हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मेथनॉल-रेडी कमीशनिंग सर्विस ऑपरेशन वेसल (सीएसओवी) और भारत का सबसे बड़ा ट्रेलर सक्शन हॉपर ड्रेजर, डीसीआई ड्रेज गोदावरी शामिल हैं।

विज्ञापन


कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कहा कि यह ट्रिपल लॉन्च उसके नौसैनिक, वाणिज्यिक और ग्रीन मरीटाइम  क्षेत्रों में नेतृत्व को दर्शाता है। सीएसएल ने कहा कि ये जहाज मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और स्वदेशीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


नौसेना के लिए एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी
लॉन्च किए जा रहे इन जहाजों में से नौसेना के लिए तैयार एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट आठ जहाजों के समझौते के तहत छठा पोत है। 78 मीटर लंबा यह क्राफ्ट 25 नॉट्स तक की गति हासिल कर सकता है। यह उन्नत अंडरवाटर सेंसरों, हल्के टॉरपीडो, एएसडब्ल्यू रॉकेटों और माइन बिछाने की क्षमता से लैस है। यह क्राफ्ट तटीय जलक्षेत्र में लो-इंटेंसिटी मैरीटाइम ऑपरेशन, विमानों के साथ समन्वित  मिशन, और खोज एवं बचाव अभियान संचालित कर सकेगा। यह नौसेना के मौजूदा अभय-श्रेणी के जहाजों की जगह लेगा और तटीय क्षेत्र में नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मेथेनॉल-रेडी सीएसओवी:
यह जहाज तटीय  पवन चक्कियों के रखरखाव के लिए बनाया गया है और गहरे समुद्र में टेक्निशियनों के लिए तैरते होटल के रूप में भी काम करेगा। 93 मीटर लंबा और 19.6 मीटर चौड़ा यह जहाज हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली, मेथनॉल-रेडी इंजन, बड़ी लिथियम-आयन बैटरी पैक, और मोशन-कंपेंसटेड गैंगवे सिस्टम से सुसज्जित है। यह पोत ऑफशोर पवन चक्कियों के कमीशनिंग और रखरखाव कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा


डीसीआई ड्रेज गोदावरी:
यह जहाज ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए बनाया जा रहा ट्रेलर सक्शन हॉपर ड्रेजर भारत का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत ड्रेजर है। 12,000 क्यूबिक मीटर क्षमता वाला यह पोत 36 मीटर की गहराई तक ड्रेजिंग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed