फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cocaine worth Rs 20 crore seized at Mumbai airport two African nationals held

Mumbai: हवाई अड्डे से दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, 20 करोड़ की कीमत का करीब तीन किलो कोकीन बरामद

Mon, 21 Nov 2022 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

धिकारियों ने बताया, एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट ने रविवार को हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और दक्षिण अफ्रीकी महिला को पकड़ा। महिला अदिश अबाबा (इथियोपिया) से आई थी। 

विज्ञापन
Cocaine worth Rs 20 crore seized at Mumbai airport two African nationals held
कोकीन जब्त - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 करोड़ रुपये की कीमत का 2.8 किलो कोकीन बरामद किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट ने रविवार को हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और दक्षिण अफ्रीकी महिला को पकड़ा। महिला अदीस अबाबा (इथियोपिया) से आई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान टीम ने अलग-अल आकार के आठ पैकैट्स मेमं 2.8 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसे दो जोड़ी जूतों और पर्सों में बनाए गए छेदों में छुपाकर रखा गया था। इसकी कीमत बीस करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर मिरांडा एस नाम की महिला ने खुलासा किया कि उसे अंधेरी पश्चिम उपनगर के एक होटल में एक व्यक्ति को खेप पहुंचानी थी।

इसके बाद एनसीबी की टीम तुरंत होटल पहुंची और निगरानी बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा, कुछ समय बाद ही एक नाइजीरियाई नागरिक आई और इलाके में इंतजार करने लगी। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। 

अधिकारी ने कहा, उस महिला की पहचान एच. मुसा के रूप में हुई है, जिसने इस खेप को मुंबई में हासिल करना था। उन्होंने कहा, एनसीबी की टीम को आपत्तिजनकर डेटा के साथ पुष्टि करने वाले मिले हैं, जो उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिंडिकेट से जोड़ते हैं। 


उन्होंने आगे बताया कि कोकीन को दक्षिण अफ्रीका से मंगाया गया था। इस खेप की जब्ती एक बड़ी उपबल्धि है, क्योंकि स्थानीय ड्रग तस्करी के सिंडिकेट मुंबई, गोवा व आसपास के इलाकों में आगामी त्योहारी सीजन में ड्रग्स की आपूर्ति करना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed