फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coast Guard rescues 12 crew members of sinking vessel in Arabian sea off Gujarat coast

ICG: गुजरात तट के पास अरब सागर में डूब रहा था आपूर्ति पोत, तटरक्षक बल ने चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया

Sun, 01 Jan 2023 06:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

मुंबई स्थित आईसीजी मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को शनिवार सुबह 11 बजे संकट का संदेश मिला, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। मोटर आपूर्ति पोत (एमएसवी) के बुरी तरह डूबने की सूचना मिली थी

विज्ञापन
Coast Guard rescues 12 crew members of sinking vessel in Arabian sea off Gujarat coast
भारतीय तट रक्षक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : twitter.com/IndiaCoastGuard

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट के करीब अरब सागर में डूब रहे एक आपूर्ति पोत के चालक दल के 12 सदस्यों को बचा लिया। रविवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


एक रक्षा विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि मुंबई स्थित आईसीजी मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को शनिवार सुबह 11 बजे संकट का संदेश मिला, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन

मोटर आपूर्ति पोत (एमएसवी) के बुरी तरह डूबने की सूचना मिली थी। भारतीय चालक दल के सभी 12 सदस्यों को मोटर टैंकर (एमटी) सीरेंजर पर ले जाया गया। एमएसवी 'निगाहें करम' जिबूती जाने के रास्ते पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआरसीसी ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में काम कर रहे सभी जहाजों को सतर्क किया और समुद्री बचाव उप केंद्र (एमआरएससी) पोरबंदर के साथ कॉओर्डिनेशन कर एक मोटर टैंकर सीरेंजर को पोत की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए डायवर्ट किया गया। 

बयान में कहा गया है, इसके अलावा क्षेत्र में सक्रिय आईसीजी जहां 'सार्थक' को भी डायवर्ट किया गया और फास्ट इंटरसेप्टर वर्ग के जहाज सी-152 को भी तुरंत वडीनगर (द्वारका जिला) से रवाना किया गया।   


इसमें कहा गया, चालक दल के सदस्यों ने एमटी सीरेंजर से आईसीजी जहां में स्थानांतरित किया गया और वडीनगर लाया गया। प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उन्हें जहाज के मालिक को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed