फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coast Guard aids 9 fishermen who suffered severe burn injuries at sea

Coast Guard: बीच समुद्र में नाव में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसे 9 लोग; भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई जान

Sat, 06 Apr 2024 10:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 06 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में बुरी तरह से झुलसे नौ मछुआरों की जान बचाई। छह घंटे तक चले इस अभियान में कोस्ट गार्ड के आईसीजीएस ‘वीरा’ ने अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Coast Guard aids 9 fishermen who suffered severe burn injuries at sea
इंडियन कोस्ट गार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने एक बार फिर से वीरता और साहस का परिचय दिया है। कोस्ट गार्ड्स द्वारा छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और समुद्र में फंसे नौ लोगों की जान बचाई गई। 

विज्ञापन


मछली पकड़ने वाली नाव में लगी थी आग
दरअसल विशाखापत्तनम से 65 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली एक नाव अचानक आग की चपेट में आ गई। इस घटना में जहाज में मौजूद नौ मछुआरे गंभीर रूप से झुलस गए थे। भारतीय तटरक्षक बल (आईजीसी) द्वारा एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 5 अप्रैल को मछुआरों की नाव में आग लग गई और समुद्र में डूब गई। नाव में मौजूद सभी नौ मछुआरे बचने के लिए पानी में कूद गए लेकिन इस दौरान कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की वजह से क्षतिग्रस्त हुई नाव ‘दुर्गा भवानी’ कुछ ही मिनटों में समुद्र में डूब गई। 
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा
वहां मौजूद एक नाव द्वारा इस हादसे की जानकारी तटरक्षक बल के जहाज को दी गई। इसके बाद आईजीसी ने मोर्चा संभाला और समुद्र में फंसे लोगों को लेने के लिए आगे बढ़ी। त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वीरा’ ने नौ मछुआरों को बचा लिया। कोस्ट गार्ड द्वारा एक बयान में कहा गया है कि मछुआरों की नाव 26 मार्च को नौ चालक दल के साथ काकीनाडा बंदरगाह से रवाना हुई थी। अचानक नाव में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घंटे तक चला अभियान
धीरे धीरे आग फैलती गई और जहाज में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। इसके बाद पास में ही मौजूद एक नाव द्वारा भारतीय कोस्ट गार्ड के आईसीजीएस ‘वीरा’ को संदेश भेजा गया। सूचना मिलते ही आईसीजीएस ‘वीरा’ तेज गति से आगे बढ़ा और जीवित बचे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंच गया। आईजीसी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को निकालने के लिए चिकित्सा टीमों के साथ तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। सभी घायल मछुआरों को किंग जॉर्ज अस्पताल, विशाखापत्तनम में भर्ती कराया गया है। भारतीय तटरक्षक बल का यह अभियान छह घंटे तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed