फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal smuggling case: ED issues bailable warrant against Mamata Banerjee's daughter-in-law Rujira Banerjee

कोयला तस्करी मामला: अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा पर गिरफ्तारी की तलवार, बढ़ सकती हैं ममता की मुश्किलें

Sat, 07 May 2022 11:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 11:57 AM IST
सार

ईडी कोयला तस्करी मामले में रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है। इसको लेकर कई बाद उन्हें समन जारी किया जा चुका है, लेकिन वह हाजिर नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
Coal smuggling case: ED issues bailable warrant against Mamata Banerjee's daughter-in-law Rujira Banerjee
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बहू रुजिरा बनर्जी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय की अपील पर की गई है। ईडी का कहना है कि बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी रुजिरा ने जांच में सहयोग नहीं किया। जमानती वारंट जारी होने के बाद रुजिरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। 

विज्ञापन

 

दरअसल, ईडी कोयला तस्करी मामले में रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है। इसको लेकर कई बाद उन्हें समन जारी किया जा चुका है, लेकिन पूछताछ के लिए हाजिर न होने के पर ईडी ने अब यह कार्रवाई की है। रुजिरा टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी हैं। इस मामले में ईडी अभिषेक बनर्जी से टीएमसी दो बार पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
ईडी ने अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाले  और उनके परिवार की दो कंपनियों के संबंध को लेकर पूछताछ की थी। उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी के विदेशी बैंक अकाउंट को लेकर भी पूछताछ की गई थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी को शक है कि अभिषेक बनर्जी के परिवार की कंपनियों को कोयला तस्करी से कमाए गए करोड़ों रुपए दिए गए थे, साथ ही कुछ पैसा रुजिरा बनर्जी के अकाउंट भी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed