फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal shortage in India Coal Minister Pralhad Joshi said supply of coal in power plants has been increased

Coal Crisis: कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति बढ़ा दी गई

Thu, 14 Oct 2021 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Oct 2021 02:21 AM IST
सार

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि सभी स्रोतों से बिजली घरों में मंगलवार को 20 लाख टन से अधिक कोयला पहुंचा दिया गया है। हम बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Coal shortage in India Coal Minister Pralhad Joshi said supply of coal in power plants has been increased
केंद्रीय कोयला मंत्री, प्रह्लाद जोशी - फोटो : ANI

विस्तार

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि बिजली संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति बढ़ा दी गई है। जोशी ने बताया कि मंगलवार को सामूहिक रूप से 20 लाख टन से अधिक कोयले की आपूर्ति हुई।

विज्ञापन


जोशी ने ट्वीट किया, मुझे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि सभी स्रोतों से बिजली घरों में मंगलवार को 20 लाख टन से अधिक कोयला पहुंचा दिया गया है। हम बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कोल इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिन के दौरान बिजली स्टेशनों को कोयले की आपूर्ति पहले ही 16.2 लाख टन पार कर गई है। वहीं कुल 18.8 लाख टन कोयले का उठाव हो गया है, जबकि इसका मासिक औसत 17.5 लाख टन है। इसके अलावा कोल इंडिया ने पिछले दो दिन में अपना उत्पादन भी बढ़ाकर 16 लाख टन किया है। कंपनी ने कहा, दशहरा के बाद उसका उत्पादन और बढ़ेगा, क्योंकि श्रमिक उस समय छुट्टियों के बाद काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राज्यों को ठहराया था जिम्मेदार
इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को यू-टर्न लेते हुए मौजूदा संकट के पीछे कुछ राज्यों को जिम्मेदार ठहराया था। केंद्रीय कोयला मंत्री ने कहा कि हमने राज्यों से पहले ही कहा था कि कोयले का स्टॉक बढ़ा लें, लेकिन तब हमारी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने तो आपूर्ति बंद कर देने के लिए भी कहा था। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कोयला आपूर्ति और बिजली उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की थी।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा था कि हमने सोमवार को 19.40 लाख टन कोयले की आपूर्ति की, यह घरेलू कोयले की अब तक की सबसे अधिक आपूर्ति है। जहां तक राज्यों का संबंध है, इस साल जून तक हमने उनसे कोयले का स्टॉक बढ़ाने का अनुरोध किया था, तो कुछ ये तक कहने लगे थे कि 'कृपया एक उपकार करें, अब कोयला न भेजें'।


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जोशी ने कहा था कि बारिश के कारण कोयले की कमी हुई थी, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60 रुपये प्रति टन से बढ़ कर 190 रुपये पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, इसी के चलते आयातित कोल पावर प्लांट 15-20 दिन के लिए बंद हो गए या बहुत कम उत्पादन कर रहे हैं। इससे घरेलू कोयले पर दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed