फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal-lignite production crosses one billion tonnes PM Modi expressed happiness historical milestone

Coal: कोयला-लिग्नाइट उत्पादन उत्पादन एक बिलियन टन के पार, PM मोदी ने जताई खुशी, कहा- ऐतिहासिक मील का पत्थर

Tue, 02 Apr 2024 12:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 12:38 AM IST
सार

पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। कोयला और लिग्नाइट उत्पादन में 1 बिलियन टन का आंकड़ा पार करना भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 

विज्ञापन
Coal-lignite production crosses one billion tonnes PM Modi expressed happiness historical milestone
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत का कोयला और लिग्नाइट उत्पादन ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक बिलियन टन को पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कुल कोयला और लिग्नाइट उत्पादन 937 मिलियन टन (एमटी) था।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी
पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। कोयला और लिग्नाइट उत्पादन में 1 बिलियन टन का आंकड़ा पार करना भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह जीवंत कोयला क्षेत्र सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत का मार्ग भी सुनिश्चित करता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयला और खान मंत्री ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री के अलावा, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह साझा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमने 1 बिलियन टन (बीटी) कोयला और लिग्नाइट उत्पादन को पार करके एक शानदार उपलब्धि दर्ज की है।

वित्त वर्ष 24 में कोल इंडिया का उत्पादन 773.7 एमटी होने की संभावना
कोल इंडिया लिमिटेड ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी 773.7 मिलियन टन (एमटी) उत्पादन करेगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक होगा। हालांकि, यह कंपनी के निर्धारित लक्ष्य 780 मिलियन टन से कम है। कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने हाल ही में एक निवेशक सम्मेलन में कहा था कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में भूमि संबंधी कुछ उत्पादन बाधाओं के कारण कमी का अनुमान लगाया था। गौरतलब है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपना अब तक का सबसे अधिक 703.2 मीट्रिक टन उत्पादन दर्ज किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed