{"_id":"60bd49f18ebc3e7fee776ae8","slug":"coai-says-5g-technology-is-completely-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर न दें ध्यान: सीओएआई ने कहा- 5जी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफवाहों पर न दें ध्यान: सीओएआई ने कहा- 5जी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से सुरक्षित
Mon, 07 Jun 2021 03:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:49 AM IST
सार
सीओएआई ने बताया कि प्रौद्योगिकी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह गलत है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : AMAZON
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने रविवार को कहा कि 5 जी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से सुरक्षित है और यह गेमचेंजर साबित होगी। इतना ही नहीं, इससे अर्थव्यवस्था और समाज को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
साथ ही उसने कहा कि इस प्रौद्योगिकी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह गलत है। अभी तक उपलब्ध सुबूत से पता चलता है कि यह प्रौद्योगिकी सुरक्षित है।
विज्ञापन
सीओएआई रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी दूरसंचार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है। उसने कहा कि देश में दूरसंचार क्षेत्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण सीमा को लेकर पहले ही सख्त प्रावधान हैं। वैश्विक रूप से मान्य मानकों की तुलना में देश में नियम अधिक कड़े हैं।
विज्ञापन
सीओएआई के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानक की तुलना में भारत में केवल 10 फीसदी विकिरण की अनुमति है। विकिरण और उसके प्रभाव को लेकर जो भी चिंता जताई जा रही है, वह सही नहीं है। ये भ्रम फैलाने वाली आशंकाएं हैं। जब भी कोई नई प्रौद्योगिकी आती है, तो ऐसा ही होता है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 5जी प्रौद्योगिकी को चुनौती देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की याचिका को खारिज कर दिया था और उन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।