फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CNG Price Hiked By Rs 1.36 Per Kilogram In Delhi NCR

महंगाई का एक और झटका, डीजल-पेट्रोल के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम

Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
CNG Price Hiked By Rs 1.36 Per Kilogram In Delhi NCR
- फोटो : amar ujala
डीजल और पेट्रोल के बाद अब सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी 1.36 रुपये महंगा हुआ तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.55 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार देर रात 12 बजे से ही बढ़े हुए कीमत पर सीएनजी की बिक्री शुरू कर दी, हालांकि पीएनजी के दाम में वृद्धि की फिलहाल करने की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में सीएनजी अब 41.97 रुपये में मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी अब 48.60 रुपये प्रति किलो मिलेगी। हर बार की तरह रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और घरेलू उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने के कारण सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के आईजीएल के चुनिंदा पंपों पर देर रात 12:30 से सुबह 5:30 तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये प्रति किलो की छूट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed