महंगाई का झटका: दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, 45 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने रविवार को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। जानिए दिल्ली, नोए़़डा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब सीएनजी के दाम कितने हो गए हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी वाहन चालकों को रविवार को डेढ़ महीने के अंदर महंगाई का तीसरा झटका लगा है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 2.28 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 2.56 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 52.04 रुपये प्रति किलो और अन्य तीनों जगहों पर 58.58 रुपये प्रति किलो हो गई है। नई कीमतें रविवार सुबह छह बजे से प्रभाव में आ गई हैं। पिछले 45 दिनों में सीएनजी की कीमतों में तीसरी बार इजाफा हुआ है।
45 दिनों में 6.64 रुपये महंगी हुई सीएनजी
नई दिल्ली में पिछले 45 दिनों में सीएनजी के कीमत में प्रति किलो 6.64 रुपये का इजाफा किया जा चुका है। आज से पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक अक्तूबर और 13 अक्तूबर को सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.