फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cnetral Government gave principal approval for tunnel under Brahmaputra River

चीन से बड़ी होगी देश की पहली पानी के अंदर बनी सुरंग, 14.85 किलोमीटर होगी लंबाई

Wed, 15 Jul 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Jul 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Cnetral Government gave principal approval for tunnel under Brahmaputra River
ब्रह्मपुत्र नदी

अब अरुणाचल प्रदेश से असम तक सड़क परिवहन पहले से और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश से असम तक के लिए सड़क परिवहन को तेज करने के लिए टनल बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 14.85 किलोमीटर की सुरंग बनेगी। 

विज्ञापन



ये सुरंग नदी के नीचे बनने वाली सबसे लंबी सुरंग होगी। इससे पहले पूर्वी चीन की ताइहू झील के नीचे इस सुरंग बन रही थी। असम के गोहपुर (एनएच-54) से नुमालीगढ़ (एनएच-37) को जो़ड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे चाल लेन की सड़क बनाने को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने सुरंग की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी है। ये सुरंग अमेरिकी कंपनी की ओर से बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका की लुईस बरजर कंपनी ने ये सुरंग बनाने के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर को तैयार कर लिया है। इस सुरंग की खास बात यह है कि इसके अंदर से सैन्य वाहन और हत्यारों से लैस वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। 


साल 2020 के दिसंबर महीने से इस सुरंग को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। सुरंग के अंदर हवा का दवाब काफी कम होगा, इसके लिए सुरंग के अंदर ताजी हवा के लिए वेंटीलेशन सिस्टम, फायर फाइटिंग, लाइट की व्यवस्था और इमरजेंसी एक्जिट की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed