फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cm Yogi said Irrigation Officer will be retired if not improved

सुधरे नहीं तो रिटायर्ड किए जाएंगे सिंचाई अफसर

Fri, 31 Mar 2017 07:56 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 31 Mar 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi said Irrigation Officer will be retired if not improved
योगी आदित्यनाथ

प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अफसर अपनी कार्यशैली में जल्द सुधार लाएं, वरना उन्हें सीधा रिटायर्ड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई की शिकायतों पर साइलेंट कार्रवाई की जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए, उन्हीं के निर्देश पर पहला दौरा बुंदेलखंड में कर रहा हूं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को पहूज बांध निरीक्षण गृह के लोकार्पण के दौरान पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समस्याओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष नजर हैं। यहां पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा।। उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों की नहीं कसाईयों की थी। योगी सरकार किसानों की है। यूपी का किसान अभी रो रहा है। केंद्र से मुआवजा राशि मिलने के बाद भी सपा सरकार ने उसे किसानों को नहीं बांटा। यह धनराशि अब जल्द ही किसानों में बांटी जाएगी। किसानों की कर्ज माफी का काम भी जल्द होगा।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने कहा कि अभी मैं मंडल की सिंचाई परियोजनाओं का अवलोकन करने आया हूं। इसके बाद परियोजनाओं की डिजाइन मंगवाकर देखूंगा कि कार्य में गुणवत्ता का अभाव तो नहीं है। आगे की कार्रवाई इसके बाद ही शुरू होगी।नहरों की सिल्ट सफाई में शिकायतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें अफसरों के खिलाफ साइलेंट कार्रवाई होगी। सिंचाई विभाग में जल्द ही फेरबदल होगा। उन्होंने अधिकारियों से अपने मनपसंद के तीन स्थानों पर स्थानांतरण के विकल्प मांगे हैं। सुधार नहीं आया तो सीधे रिटायर्ड कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed