{"_id":"5bcd235ebdec2269c41f4367","slug":"cm-wife-takes-risks-her-life-for-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी.एम. की पत्नी ने सेल्फी के लिए जान खतरे में डाल ली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सी.एम. की पत्नी ने सेल्फी के लिए जान खतरे में डाल ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 22 Oct 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
Amruta Fadnavis
- फोटो : SELF
सत्ताधारी परिवार के लोग सत्ता का लाभ मिलने के बाद ऐसी-वैसी हरकतें कर पार्टी में एक दूसरे के लिए मुसीबतें पैदा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी का आया है जब देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस क्रूज की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी लेने लगीं।
विज्ञापन
अमृता फडणवीस सारे सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए देश में बने पहले डोमेस्टिक क्रूज ‘आंग्रीया’ की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी ले रही थी। घटना के वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मी अमृता फडणवीस को समझाते हुए की नजर आए।
विज्ञापन
वीडियों में अमृता फडणवीस के पीछे पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे है जो उन्हें ऐसा नहीं करने को मना कर रहे हैं। अधिकारी उनके पास जाकर बताते हैं कि यहां खतरा है। वह उनसे वहां से उठने की गुजारिश करते हुए भी नजर आते हैं, लेकिन अमृता किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखतीं।
विज्ञापन
भारत का पहला स्वदेशी क्रूज शनिवार को मुंबई से गोवा रवाना हुआ। इस क्रूज का नाम अांग्रीया मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी के नाम पर रखा गया है।कान्होजी भारतीय समंदर का बेताज बादशाह था। क्रूज के उद्घाटन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंची थीं।
#WATCH: Amruta Fadnavis, wife of Maharashtra CM Devendra Fadnavis, being cautioned by security personnel onboard India's first domestic cruise Angria. She had crossed the safety range of the cruise ship. pic.twitter.com/YYc47gLkHd
— ANI (@ANI) October 21, 2018