फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Uddhav and PM Modi meeting: Shiv Sena said not being together in power does not mean breaking the relationship

सियासत: उद्धव-मोदी की मुलाकात पर शिवसेना बोली- सत्ता में साथ न होने का मतलब रिश्ते टूटना नहीं होता

Wed, 09 Jun 2021 10:05 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 10:05 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद से उठ रहे सवालों पर शिवसेना ने कहा कि सत्ता में साथ नहीं होने का यह मतलब नहीं है कि रिश्ते टूट गए। व्यक्तिगत रिश्ते सत्ता से अलग होते हैं।

विज्ञापन
CM Uddhav and PM Modi meeting: Shiv Sena said not being together in power does not mean breaking the relationship
सीएम उद्धव, पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद से उठ रहे सवालों पर शिवसेना ने कहा कि सत्ता में साथ नहीं होने का यह मतलब नहीं है कि रिश्ते टूट गए। व्यक्तिगत रिश्ते सत्ता से अलग होते हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामनाा में लेख लिखा है। इसमें कहा गया है कि सत्ता में एक साथ नहीं हैं, इसका मतलब रिश्ता टूट गया ऐसा नहीं होता है। ये रिश्ता कैसा है, इसका पूरा अध्ययन महाराष्ट्र के भाजपाई नेता आगे करते रहे हैं। राजनीतिक मतभेद होने का मतलब व्यक्तिगत रिश्ते कमजोर हो गए, ऐसा नहीं होता है। व्यक्तिगत रिश्ते-नाते सत्ता से कहीं अलग और ऊपर होते हैं। शिवसेना ने हमेशा इन रिश्तों को संभाला है। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे की मुलाकात जिस तरह से राज्य शिष्टाचार का हिस्सा थी, उसी तरह व्यक्तिगत रिश्तों की भी थी। इसलिए इस मुलाकात पर आगे लंबे समय तक चर्चा की धूल उड़ती रहेगी। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा राजनीति के लिए नहीं था, जिन्हें इस मुलाकात में राजनीति दिखती है, वे धन्य होंगे। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की मुलाकात से केंद्र से जुड़ीं महाराष्ट्र की समस्याएं हल करने की कोशिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने अलग से बात की तो इसमें नया क्या...
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'' मुझे नहीं पता कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच अलग से कोई मुलाकात हुई है। यदि हम मान भी लेते हैं कि इस तरह की कोई बैठक हुई भी है, तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है।'' फडणवीस ने कहा कि जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तो प्रधानमंत्री उनके साथ अलग से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते थे। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री से एक शिष्टमंडल के साथ मिलता था तो वह उनके साथ पांच से दस मिनट तक बात करते थे। बाद में प्रधानमंत्री राज्य से संबंधित मुद्दों पर मेरे साथ अलग से 15 से 20 मिनट तक चर्चा करते थे।

मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था... 

पीएम नरेंद्र मोदी से रिश्तों और मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में मंगलवार को बेबाकी से जवाब दिए। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता खत्म हो गया है। मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। इसलिए यदि मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करता हूं तो इसमें गलत क्या है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण, जीएसटी समेत कई संवदेनशील मुद्दों पर वार्ता हुई। पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात काफी अहम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच यह दूसरी मुलाकात है। उद्धव साथ के उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed