{"_id":"61d833934740b872c865c645","slug":"cm-thinks-that-no-lockdown-should-be-imposed-but-people-are-still-not-serious-are-not-wearing-masks-mumbai-mayor-kishori-pednekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Mumbai: मुंबई की मेयर बोलीं- सीएम नहीं चाहते कि लॉकडाउन लगे, लेकिन लोग तोड़ रहे नियम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in Mumbai: मुंबई की मेयर बोलीं- सीएम नहीं चाहते कि लॉकडाउन लगे, लेकिन लोग तोड़ रहे नियम
Fri, 07 Jan 2022 06:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:06 PM IST
सार
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद यहां कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
मुंबई में रेल यात्रियों की थर्मल सक्रीनिंग
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शहर में लोगों द्वारा कोरोना नियमों का पालन नहीं किए जाने को लेकर दोबारा आगाह किया। मेयर ने कहा, मुख्यमंत्री का मानना है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाना चाहिए। लेकिन लोग अभी भी गंभीर नहीं हैं और मास्क नहीं पहन रहे हैं। लोगों को सभी कोविड-19 नियमों का पालन करना चाहिए। आज रेस्टोरेंट, होटल आदि में बैठने की क्षमता पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही मुंबई में कोरोना के 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैंं। इसी तरह महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन