फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cm supporter gave his life due to leaving chief miniter post yediyurappa said what did you do

दुखद: मुख्यमंत्री के इस्तीफे से आहत समर्थक ने की आत्महत्या, येदियुरप्पा बोले- ये आपने क्या किया ?

Tue, 27 Jul 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 02:52 PM IST
सार

कर्नाटक में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद छोड़ने से समर्थकों में भारी नाराजगी है। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद एक समर्थक ने तो कथित रूप से आत्महत्या कर ली। समर्थक के इस फैसले पर भाजपा नेता येदियुरप्पा ने दुख जताया। 

विज्ञापन
Cm supporter gave his life due to leaving chief miniter post yediyurappa said what did you do
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की घोषणा के बाद एक समर्थक इतना भावुक हो गया कि उसने अपनी जान दे डाली। चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक के 30 वर्ष के रजप्पा (रवि) ने येदियुरप्पा के इस्तीफे से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, लंबे वक्त से येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। सोमवार को भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा दे दिया। इस दौरान येदियुरप्पा और उनके समर्थक काफी भावुक हुए ।

विज्ञापन


इस घटना पर बीएस  येदियुरप्पा ने दुख जताया। येदियुरप्पा ने ट्वीट किया "राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई अपनी जिंदगी खत्म कर ले। कोई भी परिवार इस तरह की क्षति बर्दाश्त नहीं कर सकता"। उन्होंने आगे लिखा कि मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि सम्मान देने के लिए हद से आगे नहीं जाना चाहिए। मैं रवि के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि येदियुरप्पा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करते रहेंगे। 
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने लोगों को दिया भरोसा
इस्तीफे की घोषणा के दौरान येदियुरप्पा अपने आप को रोक नहीं पाए। थोड़ी देर के लिए वह भावुक हो गए। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद ही उन्होंने कहा कि वह राज्य के लोगों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे, वह कई चुनौतियों से होकर गुजरे हैं और आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए लगे रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed