फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shivraj meets BJP President Nadda will come soon as MP

Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज मिले बीजेपी अध्यक्ष से, जल्द एमपी आएंगे नड्डा

Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा राहुल संपाल, नई दिल्ली
राहुल संपाल, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि,राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
CM Shivraj meets BJP President Nadda will come soon as MP
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार शाम को राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम चौहान एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटा चली। इसके बाद सीएम शिवराज भोपाल के लिए रवाना हो गए। दोनों नेताओं की यह मुलाकात को आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि,राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्थक और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन मिला, उनका हृदय से धन्यवाद।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को आगामी चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एक बैठक भी लेंगे। शुक्रवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के सतना पहुंचे थे। शाह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed