{"_id":"63fa5230c7720a81070b7677","slug":"cm-shivraj-meets-bjp-president-nadda-will-come-soon-as-mp-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज मिले बीजेपी अध्यक्ष से, जल्द एमपी आएंगे नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज मिले बीजेपी अध्यक्ष से, जल्द एमपी आएंगे नड्डा
Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
राहुल संपाल, नई दिल्ली
राहुल संपाल, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि,राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार शाम को राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम चौहान एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटा चली। इसके बाद सीएम शिवराज भोपाल के लिए रवाना हो गए। दोनों नेताओं की यह मुलाकात को आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रही है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि,राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्थक और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन मिला, उनका हृदय से धन्यवाद।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को आगामी चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एक बैठक भी लेंगे। शुक्रवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के सतना पहुंचे थे। शाह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।