फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde Says Uddhav takes name of Chhatrapati Shivaji but emulates deeds of Aurangzeb, Afzal Khan

Statue Collapse: 'विपक्ष नाम तो छत्रपति शिवाजी का लेता है, लेकिन काम औरंगजेबी है'; शिंदे ने उद्धव पर बोला हमला

Sun, 01 Sep 2024 04:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 04:16 PM IST
सार

एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढहने पर राजनीति करने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की।

विज्ञापन
CM Shinde Says Uddhav takes name of Chhatrapati Shivaji but emulates deeds of Aurangzeb, Afzal Khan
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने से शुरू हुआ विवाद हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मामले में राजनीति करने के लिए विपक्ष पर हमला बोला है। एकनाथ शिंदे ने विपक्षी नेता और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर औरंगजेब और अफजल खान का अनुसरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढहने पर राजनीति करने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार और उन्होंने खुद इस घटना को लेकर  माफी मांग ली है, बावजूद इसके विपक्ष का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप नाम तो छत्रपति शिवाजी महाराज का लेते हैं, लेकिन काम औरंगजेबी और अफजल खानी हैं।''
विज्ञापन


विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक मूर्ति को दो जेसीबी से उखाड़ दिया गया, लेकिन उसपर किसी का बयान नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने आगे उद्धव पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें उनकी जगह दो साल पहले ही दिखा दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी। आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने नवनीत राणा की गिरफ्तारी और कंगना रनौत के मुंबई स्थित स्टूडियो में तोड़-फोड़ का उदाहरण भी दिय। शिंदे ने कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष को अपनी हार साफ दिख रही है क्योंकि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लाभार्थियों तक पहुंच गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed