फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Pinarayi Vijayan, LDF rewrote history in Kerala on Sunday by winning a second term in a state

केरल: वामपंथी परंपराओं को तोड़ नई की व्यवस्था गढ़ते 'कैप्टन' विजयन

Mon, 03 May 2021 08:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 May 2021 08:28 AM IST
सार

  • कुशल शासक, सीपीएम के पुराने नेताओं की पार्टी होने की छवि भी बदली

विज्ञापन
CM Pinarayi Vijayan, LDF rewrote history in Kerala on Sunday by winning a second term in a state
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा तोड़ते हुए केरल के मतदाताओं ने एलडीएफ को फिर प्रदेश की कमान सौंपी है। जनता के इस भरोसे के पीछे कोई बड़ी वजह है तो वह खुद सीएम पिनराई विजयन हैं। धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले विजयन ने पिछले कुछ वर्षों में जब भी जरूरत पड़ी, मजबूती से नेतृत्व किया। प्राकृतिक आपदाओं का हमला हो, निपाह वायरस हो या कोरोना महामारी का प्रकोप।

विज्ञापन


विजयन ने पार्टी व प्रशासन में बड़ी चतुराई से बदलाव किए हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अब सीपीएम पुराने नेताओं की पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने पार्टी के विस्तार को लेकर अलग रणनीति अपनाई, जिसमें वह काफी हद तक सफल रहे हैं।
विज्ञापन


विजयन ने सीपीएम की हिंदू पार्टी होने की छवि को तब बदला, जब केरल की राजनीति अहम मोड़ पर थी। उन्होंने मुस्लिम और ईसाईयों को सदस्यता अभियान से जोड़ा। इस मोर्चे पर विजयन और पीएम नरेंद्र मोदी में लोग कई समानताएं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, पिछले कार्यकाल में उन्होंने बाजार अर्थव्यवस्था के साथ केरल के संबंध मजबूत करने की भरसक कोशिश की। उन्होंने पार्टी फंड के लिए तेजी से चीन की शैली पकड़ी और समाजवादी बाजारवादी अर्थव्यवस्था की तर्ज पर अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने लगे।

सेहत, मूलभूत ढांचा व सामाजिक सुरक्षा
स्वास्थ्य, मूलभूत ढांचे और सामाजिक सुरक्षा पर जोड़ देने के कारण वह काफी लोकप्रिय हुए हैं। विजयन की सख्त सीएम की छवि के चलते अधिकारी और राजनेता उनके सामने मुंह खोलने थोड़ा कतराते हैं।

बतौर सीएम विजयन ने कई मौकों पर जनता की नजर में खुद को कुशल प्रशासक के तौर पर साबित किया। शुरू में जो लोग उनमें सीएम के बजाय पार्टी सचिव जैसा बर्ताव देख रहे थे, वही उनकी तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर विजयन के आपदा प्रबंध के बाद लोगों ने उन्हें 'कैप्टन' कहना शुरू कर दिया।


कोई धोती वाला मोदी कहता तो कोई केरल का स्टालिन
उन्होंने प्रदेश में लोक कल्याणकारी फैसलों के साथ-साथ बाजारवाद का मॉडल अपनाकर वामपंथी परंपराओं से परे एक नई शासन व्यवस्था गढ़ने की कोशिश की है, जिसकी तारीफ और आलोचना दोनों होती रही हैं। लेकिन इससे बेफिक्र शांत स्वभाव वाले विजयन अपने फैसलों पर आगे बढ़ने वाले नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।


उन्होंने पार्टी के विस्तार पर जोर दिया तो शासन व्यवस्था को पूरी तरह अपने हाथ में ले लिया। उनकी इस शैली के कारण कोई उन्हें धोती वाला नरेंद्र मोदी तो कोई केरल का स्टालिन कहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed