{"_id":"5c06a84ebdec224166059f99","slug":"cm-of-odisha-wrote-a-letter-to-pm-narendra-modi-to-reserve-one-third-seats-in-parliamnet-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने महिलाओं को संसद में एक तिहाई आरक्षण के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने महिलाओं को संसद में एक तिहाई आरक्षण के लिए लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में महिलाओं को संसद व राज्य विधानसभा में एक तिहाई आरक्षण देने की मांग की गई है। पटनायक ने पत्र में लिखा है, 'मैं निर्णय लेने की व्यवस्था में महिलाओं की उचित भागीदारी उपलब्ध कराने के लिए अपनी सरकार का पूरा सहयोग दिलाने का वादा करता हूं।'
विज्ञापन
पत्र में पटनायक महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए लिखा है कि गांधी जी हमेशा समाज में लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण की बात करते थे। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लेना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'
विज्ञापन
Odisha CM Naveen Patnaik writes to PM Narendra Modi regarding one-third reservation for women in Parliament and state legislatures. The letter further reads,"I assure full support of my Government in providing women their rightful place in the decision making process." pic.twitter.com/TdTI9NtLtu
— ANI (@ANI) December 4, 2018
विज्ञापन