फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm mk stalin asked governor rn ravi is tamil nadu burning like manipur

Tamil Nadu: CM स्टालिन ने राज्यपाल रवि पर साधा निशाना, पूछा- क्या भाजपा शासित मणिपुर की तरह तमिलनाडु जल रहा?

Sun, 07 May 2023 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 May 2023 10:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, राज्यपाल रवि कह रहे हैं कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और तमिलनाडु शांतिपूर्ण जगह नहीं है। मैं आपसे (राज्यपाल) पूछता हूं कि भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है, क्या तमिलनाडु मणिपुर की तरह जल रहा है? 

विज्ञापन
cm mk stalin asked governor rn ravi is tamil nadu burning like manipur
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर रविवार को राज्यपाल आरएन रवि पर पलटवार किया। स्टालिन ने उनसे पूछा कि भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है। क्या तमिलनाडु मणिपुर की तरह जल रहा है। 

विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, "राज्यपाल रवि कह रहे हैं कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और तमिलनाडु शांतिपूर्ण जगह नहीं है। मैं आपसे (राज्यपाल) पूछता हूं कि भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है, क्या तमिलनाडु मणिपुर की तरह जल रहा है? हाल ही में कर्नाटक में हुए दंगों को देखें, राज्य में भाजपा का शासन है, है ना? क्या तमिलनाडु में ऐसा हुआ?"
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा, "द्रविड़ विचारधारा एक खत्म हो चुकी विचारधारा नहीं है, बल्कि इसने सनातन धर्म, वर्णसीरमम, मनुनीधी और जातिगत भेदभाव को समाप्त किया है... मैं यह बड़े भरोसे के साथ कह रहा हूं कि केवल द्रविड़म में आर्य विचारधारा को हराने की ताकत है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "द्रमुक कार्यकर्ताओं द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपों पर हमने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। हमने इसलिए उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की कि वह द्रमुक के सदस्य हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "राज्यपाल का कहना है कि तमिलनाडु में कुछ लोगों के पाकिस्तान, हथियारों और ड्रग डीलरों से संबंध हैं। द्रमुक के सत्ता में आने के बाद हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। हो सकता है कि उन्हें 2021 से पहले ऐसी जानकारी मिली हो, लेकिन इसका द्रमुक से कोई लेना-देना नहीं है। फिर राज्यपाल पुरानी घटनाओं का हवाला क्यों दे रहे हैं और द्रमुक शासन को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं?"

स्टालिन ने राज्यपाल पर लगाया आरोप
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को राज्यपाल आर एन रवि पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह राजभवन से राज्य पर शासन करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किए गए विधेयकों को तुरंत मंजूरी नहीं देने के लिए स्टालिन ने राज्यपाल की भी आलोचना की। स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल सोच रहे हैं कि उनके पास राज्य के प्रशासन में दखल देने की शक्तियां हैं। 

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में सर्वसम्मति से ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को पारित किया गया था। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने इसे पुनर्विचार के लिए सरकार को वापस कर दिया था। इसी मामले पर सीएम स्टालिन ने राज्यपाल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed